भव्य स्वागत के बीच विश्वबंधु सिंह राठौड़ की हुंकार:: "सरकार की दमनकारी नीतियों से ट्रांसपोर्टर अब आत्महत्या की कगार पर"

Update: 2026-03-24 10:05 GMT


भीलवाड़ा (विजय गढ़वाल)। भीलवाड़ा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वबंधु सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत किया गया, लेकिन इसी मंच से उन्होंने राजस्थान सरकार के खिलाफ तीखा मोर्चा खोल दिया। राठौड़ ने सीधा आरोप लगाया कि प्रदेश की 'डबल इंजन' सरकार ने ट्रांसपोर्टरों का जीना दूभर कर दिया है, जिससे हालात अब आत्महत्या जैसे गंभीर मोड पर आ गए हैं।

शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस गरिमामय समारोह में ट्रांसपोर्टर साथियों और मित्रों ने राठौड़ का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "सरकार की दमनकारी नीतियों, भारी टैक्स और लगातार हो रहे चालानों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बर्बादी की कगार पर धकेल दिया है। पूर्व में किसान आत्महत्या को मजबूर थे, लेकिन अब प्रदेश का ट्रांसपोर्टर इस स्थिति में पहुंच गया है।"


29 मार्च को उदयपुर में होगा 'आर-पार' का निर्णय



 राठौड़ ने एलान किया कि राजस्थान भर के ट्रांसपोर्टर 29 मार्च को उदयपुर में बड़ी बैठक करेंगे। इसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला, तो ट्रांसपोर्टर सड़कों पर उतरकर आमने-सामने का संघर्ष करेंगे।

राठौड़ का गर्भ जोशी से स्वागत


 एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर 25 साल पुर करने  पर विश्व बंधु सिंह राठौड़ का ट्रांसपोर्टर और मित्रों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया राठौड ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए  के लिए हर समय तैयार है और हर मोर्चे पर लड़ने के लिए आगे रहेंगे

एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

कार्यक्रम के दौरान राठौड़ ने एसोसिएशन की मजबूती के लिए नई टीम का गठन किया:

* सरक्षक: जय कुमार पाटनी, ज्ञान चंद तातेड़, प्रवीण चौधरी, सुनील सोडाणी, महेंद्र सोगानी।

* अध्यक्ष: विश्वबंधु सिंह राठौड़।

* सचिव: अरिहंत जैन।

* उपाध्यक्ष: सुधीर भूरानी, हितेश तातेड़, किशोर ननेचा।

* कैशियर: राहुल कटारिया।

* सह-सचिव: दीपक सोगानी, राजेंद्र कुमार सेठी, आदिश चौधरी।

* सलाहकार मंत्री: सन्मति।

* महामंत्री: रतन सिंह राठौड़, सौरभ जैन, प्रशांत यादव।

* संगठन मंत्री: रतन मीणा, गोपाल शर्मा।

* प्रचार-प्रसार मंत्री: अक्षयदीप सिंह राठौड़।

* बोर्ड सदस्य: सत्यवीर सिंह यादव, राजमल अग्रवाल, पुनीत खंडेलवाल, भंवर सिंह, दशरथ सिंह, मुकेश कुमार डुकिया, चिंतन जैन, उदयभान सिंह।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Similar News