चंवरा के हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती और छप्पन भोग के साथ नवरात्रि महोत्सव का आयोजन

Update: 2026-03-24 09:35 GMT

बड़लियास (रोशन वैष्णव) । मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चंवरा के हनुमान मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 9:15 बजे विधि-विधान से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली के जयकारों से पूरे मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।

महाआरती के पश्चात भगवान हनुमान को श्रद्धापूर्वक विशाल 'छप्पन भोग' अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों और पकवानों से सजे इस विशेष भोग ने भक्तों का मन मोह लिया। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया, जिन्होंने कतारबद्ध होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजन के दौरान समूचा मंदिर परिसर भक्तिमय भजनों और वातावरण में सराबोर रहा। क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर कमेटी द्वारा सुरक्षा और दर्शन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Similar News

भव्य स्वागत के बीच विश्वबंधु सिंह राठौड़ की हुंकार:: "सरकार की दमनकारी नीतियों से ट्रांसपोर्टर अब आत्महत्या की कगार पर"