भामाशाह शिक्षक ने माता-पिता की स्मृति में विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

Update: 2026-03-24 09:32 GMT

अरवड़/राज्यास (हलचल)। निकटवर्ती नई राज्यास गांव में सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। विद्यालय में कार्यरत भामाशाह शिक्षक महावीर सिंह और उनके परिवार ने अपने माता-पिता, स्वर्गीय रूप कंवर एवं  मनोहर सिंह की पुण्य स्मृति में छात्र-छात्राओं के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया है।

इस वाटर कूलर की अनुमानित लागत राशि 50 हजार रुपये है। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ ने भामाशाह शिक्षक महावीर सिंह और उनके परिवार का भव्य स्वागत सत्कार किया और इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

पूर्व में भी किया है कायाकल्प

उल्लेखनीय है कि शिक्षक महावीर सिंह वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा (सणगारी) में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण जगजाहिर है; इससे पूर्व भी उन्होंने रामपुरा विद्यालय में अपने निजी फंड से करीब दो लाख रुपये की राशि खर्च कर विद्यालय परिसर का कायाकल्प करवाया था।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ता रामरतन व्यास, मिस्त्री पप्पू बैरवा, कुक कम हेल्पर सहित स्थानीय विद्यालय की बालिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। भीषण गर्मी के दौर में बालिकाओं के लिए शीतल जल की यह व्यवस्था ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags:    

Similar News

भव्य स्वागत के बीच विश्वबंधु सिंह राठौड़ की हुंकार:: "सरकार की दमनकारी नीतियों से ट्रांसपोर्टर अब आत्महत्या की कगार पर"