गुलाबपुरा में देवस्थानों पर लगाए 11 बिल पत्र

Update: 2024-08-05 14:24 GMT

भीलवाड़ा। गुलाबपुरा में उखाड़ पछाड़ बालाजी, दोवनिया बालाजी,खाटू नरेश मंदिर,कुबेर कॉलोनी, शिव मंदिर,देवनारायण मंदिर,शमशान घाट स्थित महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य देवालयों पर बिल्व पत्र के पौधे लगाए गए। पूर्व भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू खटीक ने सावन के तीसरे सोमवार पर ये पौधे लगाए गए। 

इस दौरान पूर्व पार्षद व्हाट्सएप ग्रुप चैंबर जिला प्रभारी रघुवीर वैष्णव, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा, भाजपा नेता गोतम आंचलिया, पूर्व भाजपा मंडल प्रवक्ता कृष्ण सिंह राजावत, समाजसेवी बुद्धिप्रकाश लोहार, महाराज राजेश जोशी, फतेहलाल काठेड, प्रमोद आचार्य, पूसाराम जाट, राधेश्याम पहाड़ियां, चंदू पहाड़िया बबलू बैरवा, सोहन बैरवा, रतन लाल बैरवा सहित कई समाजसेवी धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

Similar News