नगर निगम की सख्ती:: बकाया यूडी टैक्स न भरने पर यश मोटर्स शोरूम सीज करने पहुंची टीम, मौके पर जमा हुए 3.16 लाख

Update: 2026-03-19 07:00 GMT


भीलवाड़ा हलचल। नगर निगम ने अब बकाया यूडी टैक्स वसूली को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बार-बार नोटिस के बावजूद चक्कर लगवाने वाले टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अब सीधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में आज नगर निगम की टीम भारी लाव-लश्कर के साथ कार्रवाई करने उतरी।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने अजमेर रोड स्थित 'यश मोटर्स' द्वारा लंबे समय से बकाया यूडी टैक्स जमा नहीं कराने पर शोरूम को सीज करने के आदेश जारी किए। आदेश मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और शोरूम को कुर्क (सीज) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

हड़कंप मचते ही काटा चेक

जैसे ही शोरूम को सीज करने की कार्रवाई शुरू हुई, वहां हड़कंप मच गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कंपनी के प्रबंधक तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में बकाया राशि 3,16,129 रुपये का टैक्स चेक के माध्यम से मौके पर ही जमा कराया गया। टैक्स जमा होने की पुष्टि के बाद ही निगम की टीम ने सीजिंग की कार्रवाई को रोका।

आयुक्त की चेतावनी: समय पर भरें टैक्स

निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने सख्त लहजे में कहा कि निगम अपने राजस्व को लेकर गंभीर है। उन्होंने सभी बकाया टैक्सदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय कार्रवाई या सीजिंग से बचने के लिए समय पर अपना टैक्स जमा कराएं। यदि बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में अन्य बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी इसी प्रकार की कुर्की और सीजिंग की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455


Similar News