श्रीमती केसर बाई सोनी की 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का संगम, 164 यूनिट रक्तदान
भीलवाड़ा। करुणा, त्याग और मानव सेवा की प्रतिमूर्ति रही श्रीमती केसर बाई सोनी की 36वीं पुण्यतिथि पर 2 फरवरी को केसर बाई सोनी हॉस्पिटल परिसर श्रद्धा और संवेदना से सराबोर रहा। इस अवसर पर संगम ग्रुप के संस्थापक रामपाल सोनी सहित परिवारजनों और गणमान्यजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामपाल सोनी, अनुराग सोनी, डॉ. श्रीनिवास मोदानी, विनोद सोडाणी, प्रणल मोदानी, राधा देवी सोनी, ममता मोदानी, अर्चना सोडाणी, कृपी सोनी, पलक मोदानी और मिहिका सोडाणी शामिल रहे, जिन्होंने उनके सेवा संस्कारों को स्मरण किया।
पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। हॉस्पिटल के सीईओ श्याम बिड़ला ने बताया कि बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर पुण्यात्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संगम ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजकुमार जैन ने जानकारी दी कि इस सेवा शिविर में कुल 164 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें संगम बिलिया प्लांट में 104 यूनिट शामिल रही, जिनमें स्पिनिंग यूनिट एक से 50, डेनिम से 40 और सोनियाणा से 14 यूनिट रक्तदान हुआ। वहीं संगम यूनिवर्सिटी में 50 यूनिट और सोनी हॉस्पिटल में 10 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अरिहंत ब्लड बैंक और रामस्नेही ब्लड बैंक के सहयोग के प्रति मैनेजमेंट ने आभार व्यक्त किया। संगम फार्म, डेयरी और संगम स्कूल से जुड़े रक्तदाताओं का भी इसमें विशेष योगदान रहा। यह आयोजन स्वर्गीय केसर बाई सोनी के सेवा भाव को जीवंत रखने वाला प्रेरणास्रोत बना।
