धनोप में 51 सौ पौधे लगाए ,विद्यार्थियों ने सुरक्षा का लिया संकल्प

Update: 2024-08-07 08:47 GMT

धनोप राजेश शर्मा। हरियालो राजस्थान के तहत हरियाली तीज पर बुधवार को रा. बा. उ. मा. विद्यालय धनोप व रा. उ. मा. विद्यालय धनोप के खेल मैदानों पर जुलाई माह में सघन वृक्षारोपण व अगस्त माह में हरियालो राजस्थान के तहत हरियाली तीज बुधवार कोधनोप क्षेत्र के खेल मैदानों में 51 सौ पौधे लगाए गए, सभी विद्यार्थियों ने सुरक्षा का संकल्प लिया गया। दोनों विद्यालय के विद्यार्थी पौधे लेकर पंक्तिबद्ध होकर डेढ़ किलोमीटर पैदल खेल मैदान में पहुंचे। वहाँ सभी बालक-बालिकाओ तथा स्टाफ ने पौधारोपण किया। बालक-बालिकाओं ने 5-5 पौधे रोप कर सुरक्षा का संकल्प लिया। 2 दिन पहले हुई बरसात के भरे पानी से पौधों में सप्लाई की गई। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने लहरिया पहनकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर प्राचार्य जितेन्द्र राय उपाध्याय, बॉयज स्कूल कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, शारीरिक शिक्षक धर्म प्रकाश ओझा, शारीरिक शिक्षिका उषा बैरवा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहकर वृक्षारोपण किया गया।

Similar News