यूआईटी द्वारा निर्मित रमा विहार पार्क की दीवार भ्रष्टाचार की भेंट

Update: 2024-07-11 11:32 GMT

भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली)। नगर विकास न्यास में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। रमा विहार पार्क के निर्माण को लेकर बनाई गई एक 50 फीट लम्बी दीवार भ्रष्टाचार के भेंट चढती हुई ढह गई।

जानकारी के अनुसार नगर विकास न्यास द्वारा रमा विहार में पार्क का निर्माण करवाया जा रहा इसके लिए हाल ही में चारदीवारी बनवाई गई। चारदीवार निर्माण की सामग्री उठाने से पहले ही 50 फीट लम्बी दीवार ढह गई। लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए इस दीवार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि नगर विकास न्यास में पिछले कुछ दिनों से घपले घोटाले का खेल चल रहा है और इसी खेल के दौरान यह भ्रष्टाचार और सामने आया है। 

Tags:    

Similar News