प्रदेश के 639 पीएमश्री स्कूलों को खेल सामग्री की खरीद के लिए प्रति विद्यालय 50 हजार रुपए का बजट आवंटित

Update: 2025-06-12 08:51 GMT

  भारत सरकार के  शिक्षा मंत्रालय ने  खेल किट की आपूर्ति के लिए किसी ठेका एजेंसी को न कर,  सीधे  पीएमश्री स्कूलों को ही बजट आवंटित किया है। प्रदेश के 639 पीएमश्री स्कूलों को खेल सामग्री की खरीद के लिए प्रति विद्यालय 50 हजार रुपए का बजट दिया गया है।  राशि दो चरणों में खर्च करनी होगी। बजट की 70 प्रतिशत राशि सितंबर 2025 तक और शेष 30 प्रतिशत राशि नवंबर 2025 तक खर्च करनी होगी।

खेल सामग्री की खरीद कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की ज़रूरतों के अनुसार करनी होगी। विद्यालय अपने स्तर पर खेल किट की खरीद कर सकेंगे और गुणवत्ता का भी ध्यान स्वयं रखेंगे। खेल किट में मानक खेलों के साथ-साथ क्षेत्रीय और परंपरागत खेलों की सामग्री भी शामिल की जाएगी। इसके लिए विद्यालय स्थानीय स्तर पर उपकरण खरीद सकते हैं। इसके अलावा हर सप्ताह एक पीरियड खेलों के लिए अनिवार्य किया गया है।

इन खेलों को प्राथमिकता

विद्यालयों को जिन 10 प्रमुख खेलों की सामग्री प्राथमिकता से खरीदनी है, वे हैं कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी शामिल हैं। सामग्री की खरीद ४ सदस्यीय समिति की निगरानी में की जाएगी।

Similar News