भीलवाड़ा हलचल। जिले भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और नेता विभिन्न स्थानों पर उत्साह के साथ जुटे।
जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सुनने के लिए रविवार को पंचायत समिति सभागार में विधायक एवं प्रधान कौशल किशोर शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने मिलकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।
कार्यक्रम में उत्साह और जोश के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री की बातें सुनीं और उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया।
रायपुर (विशाल वैष्णव) रायपुर भाजपा मंडल रायपुर कार्यालय में सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया व रायपुर मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड़ सहित रायपुर नगर के 6 बूथ अध्यक्षों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो क्रार्यक्रम मन की बात के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम का यह 125 वां एपिसोड है। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए किया। पीएम मोदी ने बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की घटना पर दुख जताया। इसके साथ ही देश के 17 बिंदुओं पर मोदी जी ने अपने मन की बात कही और अंतिम में
आने वाले त्योहारों में सभी देश वासियों से स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है।
