भीलवाड़ा। दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। हर ओर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसके अलावा कपड़े, ज्वैलरी, सजावटी सामान, फर्नीचर और उपहारों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
फुटपाथ पर लगे दुकानों से फूल मालाएं, मिट्टी के दीपक, कैंडल, पटाखे, गन्ने और पूजा सामग्री खरीदी जा रही है। व्यापारी वर्ग भी दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
इस बार दीपावली का पर्व 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर घरों में भी साफ-सफाई और सजावट का कार्य जोरों पर है। लोग अपने घरों को रंग-रोगन और लाइटिंग से सजाने में लगे हैं।