भीलवाड़ा में मौसम का मिजाज बदला, हुई बरसात

Update: 2025-11-03 10:21 GMT

भीलवाड़ा। जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई और सायं साढे चार बजे बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से आज भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर बाद बागोर में भी बरसात हुई ।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह सिस्टम अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा और इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।  4 नवंबर तक बारिश का असर बने रहने की संभावना जताई गई है। 


Similar News