साल का पहला चंद्रग्रहण: 'ब्लड मून' का दिखेगा नजारा, सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट

Update: 2026-03-03 04:07 GMT

भीलवाड़ा। साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार को श्री सत्यनारायण पूर्णिमा के पावन अवसर पर लग रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस ग्रहण का प्रभाव सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों पर देखने को मिल रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 26 मिनट की रहेगी, जिसमें करीब 20 मिनट तक यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। कई स्थानों पर खगोलीय घटना के चलते ‘ब्लड मून’ का अद्भुत नजारा भी देखने को मिल सकता है।



 सुबह से लगा सूतक काल

भारतीय समयानुसार, ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले यानी सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर सूतक काल प्रारंभ हो गया। सूतक लगते ही मर्यादा और परंपरा के अनुसार अधिकांश मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मूर्तियों को स्पर्श करना, पूजा-पाठ और भोजन ग्रहण करना वर्जित माना गया है। सुबह की नियमित झांकियों के पश्चात सभी प्रमुख मंदिरों में पट मंगल कर दिए गए।

दोपहर से शुरू होगा ग्रहण

ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। ग्रहण की समाप्ति के पश्चात शाम को शुद्धिकरण, मंदिरों की साफ-सफाई और स्नान के अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके बाद ही मंदिरों में पुनः दर्शन प्रारंभ होंगे। गौरतलब है कि ग्रहण के प्रभाव के बीच कल, 4 मार्च को रंगों का त्योहार धुलंडी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।


चंद्र ग्रहण का सूतक लगा मंदिरों के कपाट हुए बंद



 

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा । खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य होगा और धार्मिक नियमों का पालन की जा रहा । सवाईपुर कस्बे सहित बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ढ़ेलाणा, सोपुरा जाटों का, रेड़वास, सालरिया, कुड़ी, बोरखेड़ा, खजीना, कांदा आदि कई गांवों में सूतक काल लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए और पूजा-पाठ बंद हो गया । ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव कर फिर नियमित पूजा-अर्चना शुरू होगी ।।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Similar News