श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मन्दिर में महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव

Update: 2026-03-02 18:41 GMT

 भीलवाड़ा  |कस्बे में स्थित श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मन्दिर में महिलाओं ने सोमवार होली के दिन फागोत्सव बड़े उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और भगवान के संग गुलाब के फूलों व गुलाल के साथ होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। महिलाओं ने फाग रसिया के गीत गाते हुये भजन सुनाए मन्दिर परिसर को भक्तिमय माहौल से भर दिया। महिलाओ द्वारा ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए होली के रसिया आदि गीत गाये ।मन्दिर में रंग-बिरंगे फूलों और सजावट के बीच भक्ति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। महिलाओं ने भगवान लक्ष्मीनाथ की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर पिंकी डांगी, कविता धम्मानी, आशा पारासर, मीनाक्षी नाबेड़ा, देउ सेन,लक्ष्मी छीपा, रीना टेलर, चंदा सोनी,सुनीता छीपा, भारती मंडल,रिंकू पारासर, प्रियंका माली, कनु पारासर,घीसी कीर,संगीता कीर सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

Similar News