सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, लसाडिया, रेड़वास, गुवारड़ी, कुड़ी बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, पीथास, सोलंकिया का खेड़ा आदि कई गांवों में सोमवार को होली का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां घरों में लापसी व चावल बनाकर देवी-देवताओं को भोग लगाया गया, वहीं रात्रि को होलिका दहन किया गया, होलिका दहन से पहले ग्रामीण चारभुजा नाथ मंदिर पर एकत्रित होकर ढोल बजाते हुए, होलिका दहन के स्थान पर पहुंचे, जहां पंडित के मंत्रोच्चार के साथ होलिका की पूजा अर्चना की गई, इसके बाद होलिका के अग्नि जलाई गई । होलिका दहन के दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की । वही बड़े बुजुर्ग लोगों ने होली की आग की लपटों से आगामी वर्ष के बारे में अनुमान लगाया की अगला साल कैसा होगा । होलिका दहन से पूर्व बालिकाओं ने गोबर से बनी बड़बुलिया की माला, चांद, सुरज, नारियल अर्पित किए, ग्रामीणों ने भी होलिका दहन के दौरान धान की बालिया को सेका और नारियल अर्पित किए । छोटे बच्चों ने भी पटाखे, फूलचडी, चकरी, अनार चलाये । इस दौरान सवाईपुर पुलिस चौकी एएसआई प्यार चंद खटीक मय जाब्ता मौके पर मौजूद रहा । क्षेत्र में होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया ।।