मांडल में 'जनता क्लिनिक' पर सियासत: स्थान परिवर्तन के बाद भी असामाजिक तत्वों का हंगामा, डीएसपी से अभद्रता और राजकार्य से रोकने पर कार्रवाई की मांग

Update: 2026-03-06 08:29 GMT

 भीलवाड़ा। मांडल कस्बे में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर' (जनता क्लिनिक) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सहमति से क्लिनिक का स्थान बदलने के बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार व्यवधान डालने और पुलिस अधिकारियों से अभद्रता करने का मामला गर्मा गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

  

Similar News

RTE एडमिशन: अभिभावकों को बड़ी राहत,: अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन; 12 को निकलेगी लॉटरी