भीलवाड़ा के ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन की दी स्वीकृति
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-10-23 06:59 GMT
जयपुर । भीलवाड़ा के ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति दी. औद्योगिक विकास को गति मिलेगी. स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
राज्य औद्योगिक विकास और रीको के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रीको को ग्राम धुवाला में स्वीकृति दी. नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की.
यह भूमि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11ए के अंतर्गत गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की शर्त पर आवंटित की गई. इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर औद्योगिक निवेश एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.