भीलवाड़ा पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा डीजे की धुन पर फाग महोत्सव रामसनेही वाटिका में धूमधाम से मनाया गया, रंग मत डाले रे सांवरिया .. फाग के रंगों में रगे गीतों कि धुन पर नृत्य किया इससे पूर्व सभी के रंगीन गुलाल का तिलक लगाकर होली खेली, इसअवसर पर महिलाओं ने ड्रेस कोड पिंक कलर की साड़ियां पहनी
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षता सुमित्रा भदादा, मंत्री पूनम पोरवाल ,संतोष तोषनीवाल ,उषा समदानी, रश्मि कोगटा, ज्योति भदादा, नेहा तोषनीवाल, रेनू राठी सहित सैकड़ो महिला मंडल की सदस्यताएं उपस्थित थी आज महोत्सव के महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रीति लोहिया, नगर मंत्री सोनल माहेश्वरी, चेतना जागेटीया, प्रीति कालिया, मीनू झवर, सीमा मालीवाल राखी राठी, मधु समदानी संगीता काकानी को दुपट्टा पहना कर स्वागत सत्कार किया