मांडल में 100 दिवसीय हाई-रिस्क विलेज टीबी स्क्रीनिंग कैंप (फेज-2) का शुभारंभ

Update: 2026-03-28 09:46 GMT

भीलवाड़ा । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मांडल ब्लॉक में 'हंड्रेड डेज टीबी स्क्रीनिंग कैंपेन' के दूसरे चरण का आगाज शनिवार को विधायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभियान से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसका उद्देश्य गांव-गांव तक जागरूकता फैलाना है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कटारिया ने बताया कि अभियान के तहत अति जोखिम वाले समूहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उप जिला चिकित्सालय मांडल के अधीन आने वाले हाई-रिस्क गांवों, गुड्डा और बावड़ी में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से मौके पर ही स्क्रीनिंग की गई। संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच 'नाट' (NAAT) मशीन द्वारा की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों का पूर्ण उपचार निःशुल्क किया जाएगा।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील मीणा ने जानकारी दी कि यह अभियान अगले 100 दिनों तक मांडल ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से संचालित होगा। कैंप के सफल आयोजन में एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और आशा सहयोगिनियों की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को प्रेरित किया। डॉ. कटारिया ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जांच करवाएं और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सिद्ध करने में सहयोग दें।

Tags:    

Similar News