गेता पारोली गांव में 101 हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-03-16 17:40 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे के निकटवर्ती गेता पारोली गांव में रविवार को हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आयोजक सोहनलाल तिवाड़ी ने बताया कि इस दिन गांव में हरि बोल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। हरि बोल प्रभात फेरी भगवान चारभुजा नाथ मंदिर से 10:15 बजे रवाना हुई । जिसमें बड़ी संख्या में स्त्री ,पुरुष व छोटे-छोटे बच्चे हरि-हरि बोल ,गोविंद बोल, चारभुजा नाथ व तेजाजी महाराज के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। हरि बोल प्रभात फेरिया गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई 3बजे मंदिर चौक पहुंची जहां पर आकोला शिवालय के महंत रामस्नेही दास जी महाराज ने कहा कि सत्संग से ही मनुष्य जीवन का उद्धार हो सकता है। तथा संसार दो नीतियों पर चला आया है पहले नीति विदुर नीति थी जो महाभारत काल तक चली उसके बाद चाणक्य नीति आई जिसमें मनुष्य को साम, दाम, दंड ,भेद नीति का ज्ञान करवाया। जिला अनमोल वचन प्रवक्ता भैरू लाल शर्मा ने अनमोल वचन के माध्यम से माता-पिता की सेवा करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसमें 101गांवो की हरि बोल प्रभात फेरियो ने भाग लिया। इस मौके पर आकोला शिवालय महाराज जी के शिष्य चंदमा दास, लक्ष्मी नारायण व्यास,जगदीश चंद्र तिवाड़ी,ओम प्रकाश तिवाड़ी,शंभू लाल सेन ,रामेश्वर सुवालका ,छोटू लाल सुवालका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News