माहेश्वरी महिला मंडल का 108 चुनरी महोत्सव 25 मार्च को

By :  vijay
Update: 2025-03-17 14:21 GMT

भीलवाड़ा | नगर माहेश्वरी महिला मंडल के प्रदेश ,जिला ,नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के संयुक्त तरफ़ से 108 चुनरी महोत्सव 25 मार्च को मथुरा के यमुना महारानी में आयोजित किया जाएगा पहली बार आयोजित होने वाले “चुनरी मनोरथ “का भव्य आयोजन माहेश्वरी महिला मंडल के सानिध्य में होगा

प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा एवम प्रदेश सचिव सुशीला असावा ने बताया कि हम इस आयोजन में उन महिलाओं को भी शामिल कर रहे है जो अपने खर्चे पर कभी ऐसे धार्मिक आयोजन में भाग नहीं ले सकती हो

मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर अध्यक्ष सुमन सोनी एवं ज़िलाध्यक्ष प्रीति लोहिया के अनुसार चुनर महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो गई हैं इस हेतु सैकड़ो महिलाएं इस आयोजन में बड़े उत्साह से भाग लेगी, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि क़रीब 108 चुनर यमुना जी को ओढाकर पुजा अर्चना के साथ भक्ति संध्या भी आयोजित की जाएगी और यमुना जी को चुनरी नावों में बैठ कर ओढ़ाई जाएगी ऐसे आयोजन भीलवाड़ा के सौहार्द, सुख ,शांति के उद्देश्य को लेकर किया जाएगा

सचिव भारती बाहेती ने बताया कि बैंड बाजे से जुलूस के साथ चुनर लेकर सभी महिलाए एक ड्रेस कोड में यमुना जी के घाट पर पहुचेगे

महिला संगठन की सदस्याएं भीलवाड़ा से 24 मार्च को मथुरा निकलेगे 25 को चुनर मनोरथ 26 को एवं विशेष देव दर्शन 27 मार्च को कर भीलवाड़ा लौटेंगे

Similar News