मांडलगढ़ महावीर सेन में 19 मार्च 2025 को रंग पंचमी की शुभ तिथि को आनंद कन्द नंद नंदन प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर किला मांडलगढ़ का हर वर्ष की भांति फाग महोत्सव पर्व मनाया जायेगा।
जिसमे मांडलगढ़ किले से प्रातः 09:00 बजे भगवान चारभुजा नाथ का बेवाण गांधी चौक, बस स्टैंड चौराहा होते हुए पुष्प वर्षा हरि नाम संकीर्तन के साथ प्रातः 12:00 बजे चारभुजा मंदिर परिसर नई आबादी में पहुचेगा।
चारभुजा मंदिर परिसर नई आबादी में दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक राधा कृष्ण मंडली द्वारा फाग रस प्रस्तुति एवं 01:30 बजे महाआरती के बाद दोपहर 02:15 बजे से शुरू होकर भगवान चारभुजा नाथ की शोभायात्रा में प्रख्यात भजन गायक कलाकारों श्रवण सेंदरी, युवराज वैष्णव, प्यारे लाल गुर्जर एवं विष्णु शर्मा के भजनों की प्रस्तुति रहेगी, विशेष आकषर्ण में मराठा ढोल एवं अलग अलग म्यूजिकल ग्रुप रहेंगे और अबीर गुलाल पुष्प वर्षा के साथ पुनः मंदिर किले पर सन्ध्या आरती समय पहुचेंगी।
प्रातः प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर किले से नई आबादी पधारेंगे तब पुष्प वर्षा की जाएगी।
दोपहर चारभुजा मंदिर परिसर नई आबादी से फाग महोत्सव अबीर गुलाल का आनंद शुरू होगा।।।
नगर में अलग अलग स्थानों पर बैठक कर सभी नगरवासियों को प्रभु श्री चारभुजा नाथ के फाग महोत्सव में पधारकर और ठाकुर जी के साथ फाग खेलने का निवेदन किया जा रहा हैं।