350 बच्चों ने ली करूणा शपथ

Update: 2025-11-15 11:45 GMT

 लाम्बिया कलां. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बिया कलां के विद्यार्थियों ने जीव दया, करूणा भाव एवं पशु प्रेम हेतु करुणा शपथ ली। करूणा क्लब प्रभारी अशोक कुमार सेन ने बताया की करुणा इंटरनेशनल चेन्नई द्वारा संचालित करुणा क्लब लाम्बिया कलां में कल्पना सक्सेना व्याख्याता द्वारा करुणा शपथ दिलाई जिसके अंतर्गत प्राणी मात्र के प्रति दया रखना, मानव कल्याण, पशु कल्याण, शाकाहारी मूलक जीवन पद्धति, माता, पिता, गुरुजन और बुजुर्ग की सेवा और करुणा भाव के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया। इस शपथ समारोह में लगभग 350 छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

संस्थाप्रधान प्रवीण कुमार शर्मा, उप प्राचार्य सतीश कुमार व्यास, उप प्राचार्य महावीर सुथार, करुणा क्लब प्रति सजग विद्यार्थी धनराज गुर्जर, किशन गुर्जर और नारायण गुर्जर को पारितोषिक वितरित किया। इस अवसर पर विमल खटीक, जगदीश कुमावत, अनिता मित्तल, मूलचंद वर्मा, रामनारायण गुलानिया, कमला, नीलम वर्मा, शेर मोहम्मद, नीलम त्रिपाठी, दुर्गा छीपा, आर्यन शर्मा, उपस्थित थे|

Similar News