श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहने पर 47 विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया सम्मानित

By :  vijay
Update: 2026-03-25 16:30 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)- स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रायपुर का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहने पर

संस्था द्वारा 40 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान नवीन कुमार बाबेल ने की स्थानीय परीक्षाओं के साथ साथ कक्षा 10,8,5 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा साथ ही कक्षा 8 व 5 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए ।

विद्यार्थियों के साथ साथ श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर शिक्षक हरदेव लाल गुर्जर कैलाश रावल ,पवन काबरा,रवि टेलर , सीमा कुमारी मंडोवरा, रतन कुमारी जाट ,दीपिका त्रिवेदी को भी सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अभिभावक , भामाशाह ,विद्यार्थी उपस्थित थे ।

भामाशाहों ने इलेक्ट्रिक बैल भेट करने की घोषणा की ।

Similar News