महात्मा गांधी विद्यालय पुर का पांचवी, आठवीं, दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा, शत प्रतिशत

By :  vijay
Update: 2026-03-25 15:00 GMT

  भीलवाड़ा  |महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में आज मेगा पीटीएम आयोजित कर स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। बड़ी संख्या में आए अभिभावकों का विद्यालय परिवार द्वारा उमेश मेहता, रामजस रेगर, सावित्री वैष्णव, संगीताव्यास ने तिलक लगाकर , उपरना पहना कर सम्मान किया। मेगा पीटीएम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय का पांचवी ,आठवीं, दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। तथा अधिकतम बच्चे प्रथम श्रेणी व द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रखर व प्रबल कार्यक्रम के तहत वर्ष पर्यंत बालकों को धारा प्रवाह पठन व विचार अभिव्यक्ति का अभ्यास करवाया गया। जिसकी शत प्रतिशत उपलब्धि रही। प्रवेश प्रभारी कुलदीप सिंह, राजेश शर्मा, ने प्रवेश के ऑनलाइन प्रथम चरण के बाद कक्षा वार रिक्त सीटों की जानकारी देते हुए जल्दी से जल्दी ऑनलाइन आवेदन करवाने का आग्रह किया। शारीरिक शिक्षिका मीना सिंघवी,ने अभिभावकों को अपने बालकों पर व्यक्तिगत ध्यान देने एवं समय-समय पर विद्यालय आकर छात्रों की उपलब्धि की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अभिभावकों ने विद्यालय की उपलब्धियों के लिए प्रधानाचार्य सहित समस्त विद्यालय परिवार की कर्तव्य निष्ठा की सराहना की। मेगा पीटीएम के सफल आयोजन में भावना शर्मा, सपना बलाई, बैनाथ बैरवा, अक्षय बिश्नोई, अनिल चौधरी, प्रज्ञा नाहर का विशेष योगदान रहा।

Similar News