स्वर्ण कलश महोत्सव की धूम, गुरुवार को होगा ध्वज स्थापना कार्यक्रम
By : vijay
Update: 2026-03-25 14:10 GMT
आकोला (रमेश चंद्र डाड) आकोला कस्बे में गुरुवार को भगवान लक्ष्मी नाथ नारसिंह माता व तेजा जी महाराज मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना समारोह के तहत ध्वज स्थापना कार्यक्रम आयोजित होगा आयोजित कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को ध्वज पूजन प्रातः 7 बजे भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर पर किया जाएगा तत्पश्चात ध्वज का कस्बे में भ्रमण होगा प्रातः9 बजे महायज्ञ स्थल पर स्थापित किया जाएगा सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ 30 अप्रैल से 8 मई तक धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे ।