चौधरी बनी मिसेज गणगौर
भीलवाड़ा शहर महिला मंडल के तत्वावधान में मिसेज गणगौर प्रतियोगिता एवं होली स्नेह मिलन का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्षमधु लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भव्य मंगलाचरण नृत्य से हुई, जिसमें गर्विता, शिशोदिया, आयुषी रुगलेचा, प्रियल सिंघवी एवं अक्षिता पोखरना ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात स्वागत नृत्य में सरोज राका ,पुष्पा चोपड़ा, मेघा भंसाली एवं कविता जैन ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मिसेज गणगौर कार्यक्रम में लगभग 20 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सभी प्रतिभागियों को संत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मिसेज गणगौर विजेता के रूप में पायल चौधरी चयनित हुईं, वहीं फर्स्ट रनरअप डिंपल सिंघवी तथा सेकंड रनरअप अभिलाषा पानगढ़िया रहीं। तीनों प्रतिभागियों को ताज, सेस मोमेंटो गिफ्ट देकर के सम्मानित किया गया
विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें बेस्ट हेयर स्टाइल का खिताब संगीता सुराणा को तथा बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार अंजना सुराणा को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रूपी देवी गर्ल्स कॉलेज की डायरेक्टर डॉ ज्योति वर्मा, तथा सिफ्ट कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमतीअपर्णा श्यामसुखा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सामूहिक नृत्य में डिंपल सिंघवी, जयश्री शिशोदिया, सुनीता बागचार जिम्मी बागचार, अर्पिता खमेसरा ने दर्शकों का मन मोह लिया। कोषाध्यक्ष रेखा डांगी ने बताया कि
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीलाजी नाथू लाल जी छाजेड़ मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा जी पीपाड़ा, विमला देवी शांतिलाल जी खमेसरा, शांता देवी प्रभु लाल जी वीरवाल रहे। मंत्री अर्पिता खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक जिमी बागचार सहसंयोजक पिंकी कोठारी व ललिता पीपाड़ा रहे। इस अवसर पर संघ के संरक्षक राम सिंह जी चौधरी अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया मंत्री पारसमल कुकड़ा कोषाध्यक्ष सुनील नागौरी पूर्व अध्यक्ष आनंद जी पिपाडा दलपत डांगी, लक्ष्मी लाल जी खमेसरा,प्रदीप सिसोदिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे महिला मंडल संरक्षिका मंजू सिंघवी , प्रेम बाई खमेसरा सुशीला खमेसरा ऋषिका खमेसरा कोमल जैन रीना नागोरी, माया नागोरी, अलका कावडिया, नीता खटोड़ इंदिरा डांगी , इंदु खटोड़, रेखा पोखरणा, रेखा पानगढ़िया अभिलाषा पानगढ़िया अनिता झामड, मधु खमेसरा इंदिरा खमेसरा अनीता पीपाड़ा सहित मंडल की बहने उपस्थित रही
कार्यक्रम के अंत में होली स्नेह मिलन के तहत सभी उपस्थित बहनों ने स्नेहपूर्वक मिलकर सुंदर भोजन व्यवस्था का आनंद लिया। यह आयोजन सभी के लिए अत्यंत यादगार एवं आनंदमय रहा। कार्यक्रम का संचालन मधु लोढ़ा ने किया।
