गंगापुर- दिनेश लक्षकार भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर द्वारा स्वर्गीय राजकुमारी रुइया की पुण्य स्मृति में रुइया परिवार के सहयोग से शुक्रवार को सौहास्ति वाटिका गंगापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 20 महिलाओं सहित 504 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओ को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! रक्त का संग्रहण पेसिफिक हॉस्पिटल उदयपुर , रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा व महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा की टीम द्वारा किया गया! इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ सांसद महोदय दामोदर अग्रवाल ,पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया ,रीजनल महासचिव संदीप बाल्दी , सतीश तापड़िया, शाखा संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी,सुरेश सिंघवी ,शाखा अध्यक्ष भेरूलाल सुराणा , शिविर प्रभारी पूर्व अध्यक्ष चमन लोसर,सचिव अखिलेश अग्रवाल,वित्त सचिव तुषार अग्रवाल ,प्रकल्प प्रभारी राजेश समदानी ,पवन लोहिया शिविर संयोजक सुरेश रुइया ,संजय रुइया ,पवन रुइया ,रेणु रुइया ,सारिका रुइया ,प्रणव रुइया और सार्थक रुइया ने मां भारती, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद , स्व.राजकुमारी रुइया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के साथ किया गया!इस रक्तदान शिविर का अवलोकन आचार्य महामंडलेश्वर जगदीश पूरी महाराज ,जिला अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चेतन प्रकाश डीडवानिया ने शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की । प्रकल्प प्रभारी दिनेश कुमार श्रोत्रिय ,पवन लोहियां ,कैलाश कोठारी नन्द किशोर तेली ,चैनसुख जीनगर ,रामनारायण वैष्णव ,राकेश जागेटिया मनोज मूंदड़ा हरिवल्लभ शर्मा ,राजकुमार अग्रवाल, कमलेश पाठक कमलेश सोनी राजाराम लोहिया राजकुमार वैष्णव रामनारायण वैष्णव अरविंद चौधरी, महिला संयोजिका दीपिका सोनी महिला सदस्या पूजा लोहिया , ममता जीनगर, दया सैनी , अनीता लोहिया, संतोष चौधरी, संतोष पारीक,सीआई लीलाधर मालवीय , नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ,जगदीश झंवर, सुरेश पिछोलिया,
जिला निजी बस एसोसिएशन
अध्यक्ष राजेंद्र मोगरा, शोभालाल जीनगर, तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह, डॉक्टर सतीश शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह मोनसा, शेषकरण शर्मा, लखन काकानी,अरविंद त्रिपाठी ,मनीष वगरानी सुनील बंसल मुकेश चंदेल, धीरज चंदेल ,आदि मौजूद रहे