तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर केबिन में घुसी

Update: 2026-02-27 09:53 GMT

भीलवाड़ा (पुनीत)। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर विस्तार में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंबल परियोजना कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार एक छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं कार सड़क किनारे स्थित एक केबिन में जा घुसी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपनी बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज गति की कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कार चालक की लापरवाही थी या कोई तकनीकी खराबी।

Tags:    

Similar News