सुवाणा में जिले के सबसे बड़े तीन दिवसीय किसान मेले का आगाज़; उन्नत तकनीक और प्राकृतिक खेती पर जोर
भीलवाड़ा | कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा के तकनीकी सहयोग से मीव किसान बाजार कृषक उत्पादक संगठन (FPO) द्वारा सुवाणा के खेल मैदान में जिले के सबसे बड़े किसान मेले का भव्य शुभारम्भ किया गया। 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस मेले में उन्नत कृषि यंत्रों, ड्रोन तकनीक और आधुनिक खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं।
FPO द्वारा आयोजन गर्व की बात: डॉ. सुनील जोशी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता डॉ. सुनील जोशी ने कहा कि आमतौर पर राजकीय संस्थान ही मेले आयोजित करते हैं, लेकिन पहली बार किसी कृषक उत्पादक संगठन ने स्वयं के खर्चे पर इतना बड़ा आयोजन किया है, जो गर्व की बात है। यह मेला किसानों की आजीविका वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।
प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
डॉ. सी. एम. यादव (वरिष्ठ वैज्ञानिक): उन्होंने रासायनिक और प्राकृतिक खेती का अंतर बताते हुए जीवामृत, बीजामृत और ब्रह्मास्त्र जैसे जैविक खाद-कीटनाशक तैयार करने की विधियां सिखाईं।
प्रो. डॉ. रेणु मोगरा: उन्होंने मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) से आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी।
डॉ. एल.के. छाता: मुख्य वैज्ञानिक ने किसानों को मशरूम उत्पादन के जरिए अतिरिक्त आमदनी के तरीके बताए।
डॉ. एस.एस. राठौड़: उद्यान विभाग के उपनिदेशक ने विभागीय योजनाओं और सरकारी अनुदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
मेले में विभिन्न राज्यों से आई कंपनियों द्वारा उन्नत बीजों और आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। संगम विश्वविद्यालय के डॉ. जे. के. बालियान और डॉ. के. सी. नागर ने भी उन्नत बीज व मृदा प्रबंधन पर विचार रखे। मीव किसान बाजार के निदेशक महावीर शर्मा ने बताया कि मेला 1 मार्च तक जारी रहेगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
