टैक्स डिफाल्टर वाहनों पर प्रशासन की टेढ़ी नजर: धरपकड़ के लिए शुरू होगा विशेष अभियान

Update: 2026-03-13 12:41 GMT


भीलवाड़ा । भार वाहनों का टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। इसके बाद परिवहन एंव सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से वाहनों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर 24 घण्टें चैकिंग के लिए उड़नदस्तों को नियुक्त कर सघन जांच अभियान चलाया जायेगा।

जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान कर जमा नहीं कराने वाले वाहनों को जब्त किया जायेगा। वाहनों को जब्त किये जाने के पश्चात् वाहन का देय कर मय शास्ती जो वाहन के कर के बराबर हो सकती है वसूल किया जायेगा।

सभी भार वाहन स्वामियों को सूचित किया जा रहा हैं कि वाहन पर देय कर को 15 मार्च से पूर्व जमा करा देवे, जिससे वाहनों के विरूद्ध राज्य में चलाये जा रहे जांच अभियान में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। विभाग द्वारा बकाया वाहनों को चिन्हित किया गया है। बकाया वाहन स्वामियों को कार्यालय द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर अवगत कराया गया था। अब ऐसे वाहनों के पंजीयन प्रमाण निलम्बन की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही हैं। वाहन स्वामियों से करो की वसूली हेतु उनके स्वामित्व के अन्य वाहन अथवा अचल सम्पतियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें भी जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि राजकीय अवकाशों के दिनों में भी कार्यालय खुले रहेगें। वाहन स्वामी अथवा अन्य के माध्यम से जमा करा सकते हैं। वाहन पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

 

Similar News