गोवंश के अवशेष मिलने से कस्बे में आक्रोश, पुलिस पहुंची मौके पर

Update: 2026-03-13 11:44 GMT

बनेड़ा (( KK Bhandari )) कस्बे में गोवंश के अवशेष मिलने से गौ भक्तों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बनेड़ा थाना अधिकारी बछराज चौधरी ने बताया कि कस्बे में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवशेष कुछ दिनों पुराना प्रतीत हो रहा हैं तथा किसी जंगली या अन्य जानवर द्वारा नोचा हुआ लग रहा हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Similar News