पुर। उपनगर पुर में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा अवैध नल कनेक्शन को हटाया जा रहा है तथा डोर टू डोर सर्वे के जिन उपभोक्ताओं की राशि बकाया है उन उपभोक्ताओं से बकाया राशि की राजस्व वसूली की है जा रही है। विभाग द्वारा अलग- अलग टीमें में गठित की गई है जिसमें सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एईएन विजय सिंह खटाना के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता सुरेश सालवी एवं भैरूलाल जाट, श्याम सिंह, मानाराम, कन्हैयालाल, महेश, भेरु के द्वारा भीलवाड़ा शहर में राजस्व वसूली की जा रही हैंकरीब 3.50 लाख की राशि वसूली जा चुकी है। विभाग ने उपभीक्ताओं से अपील की है कि जिनका बकाया है वे उपभोक्ता बकाया राशि को जमा करवाया अन्यथा अवैध कनेक्शन और बकाया वाले कनेक्शन को विभाग द्वारा विच्छेद कर दिया जाएगा।