पीपलूंद मे महिलाओं ने सोलह श्रृंगार व व्रत कर, किया विधि विधान से दशामाता का पूजन

Update: 2026-03-13 10:40 GMT

पीपलूंद। दुर्गेश रेगर। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे मे शुक्रवार को महिलाएं अलसुबह से ही पारंपरिक परिधानों में सज धज कर सोलह श्रृंगार कर शुभ मुहूर्त में परंपरागत विधि-विधान के साथ दशा माता का पूजन किया गया। अलसुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री का थाल लेकर अलग-अलग जगहों पर दशा माता के गीत गाती हुई पीपल के वृक्ष के पास पहुंची। जहां पर परंपरागत विधि-विधान के साथ दशामाता के रूप में पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर मेहन्दी,लच्छा, हल्दी एवं आटे से मिश्रित बने गहने, व आटे का दीपक, सहित फल-फ्रूट,और वस्त्र, इत्यादि चढ़ाये। तत्पश्चात पीपल के पेड़ की 10 परिक्रमा करके दशामाता के रूप में 10 गांठ की बेल को धारण करके दशामाता से आशीर्वाद स्वरूप अपने पति की दीर्घायु व घर परिवार मे सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएँ की वहीं पर समूह में एकत्रित होकर महिलाओं ने पारंपरिक दशामाता से जुड़ी धार्मिक कथा और कहानियों को सुना बाद मे बड़े बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान हेमा लखारा, मानता शर्मा, रचना लखारा, मोना तिवाड़ी, प्रियंका तिवाड़ी, पार्वती गौड़, किरण मंत्री, चांदू रेगर, शांति रेगर, सीता रेगर, कजोडी देवी, अनिता रेगर, पिंकी रेगर, सहित इत्यादि महिलाएं मौजूद रहीं।

Similar News