दशा माता का पूजन कर मांगी खुशहाली की कामना

Update: 2026-03-13 11:19 GMT

 

पुर। उपनगर पुर में महिलाओं ने दशा माता की पूजा कर खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महिलाएं सुबह से ही सजधज कर दशा माता के दही एवं लापसी चावल का भोग लगाकर सूत का धागा पीपल के वृक्ष पर बांधकर राजा नल और दमयंती की कथा सुनी और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर घरों में लापसी चावल और विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए गए। दशा माता की पूजा के लिए मंदिरों में सुबह से ही महिलाओ की भारी भीड़ देखी गई।

Similar News