गांवो में दशा माता का पर्व मनाया

Update: 2026-03-13 13:36 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे सहित क्षेत्र के होलीरड़ा,खजीना, गेगा का खेड़ा,चांदगढ़,रघुनाथपुरा, अडसीपुरा, गेतापारोली, श्रीपुरा,दोवनी,जीवा का खेडा गांवो में शुक्रवार को दशा माता का पर्व पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन महिलाओं ने इस दिन पीपल माता की पूजा अर्चना की। दशा माता की कहानियां सुनी तथा पीपल के पेड़ का छिलका धन के रूप में घर लेकर आई। अपने परिवार व क्षेत्र के खुशहाली कामना की।

Similar News