भीलवाड़ा । श्री सीताराम रामायण मंडल सेवा समिति ,भीलवाड़ा की ओर से हर वर्ष की भाति इस साल भी सीताराम जी की बावड़ी पर सत्संग भवन में चैत्र नवरात्रि के पावन उपलक्ष पर रामचरितमानस के नवाह्न पारायण का आयोजन 19 मार्च गुरुवार से 27 मार्च शुक्रवार तक किया जाएगा। राम जन्मोत्सव 26 मार्च मध्यान्ह 12 बजे धूमधाम से मनाया जाएगा।
समिति के कैलाश नुवाल ने बताया की नवाह्न परायण का समय प्रातः 7.30 बजे से 10 बजे तक रहेगा। व्यास पीठ पर प्रसिद्ध रामायणी सरल स्वभाव वाले श्री अनिल जी बिरला विराजमान होगे। पाठ संगीतमय साजबाज के साथ होगा। समिति के सभी सदस्यो व्दारा नवाह्न पारायण की तैयारियां को अंतिम रूप प्रदान किया गया। समिति की ओर से सभी भक्तो से पाठ मे ज्यादा से ज्यादा बैठने का अनुरोध किया गया है।