हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी)
शहर के पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सुरेश कुमार यादव, सहायक निदेशक (जयपुर) द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को देखा एवं उनकी सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने पीएम योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने विद्यालय में संचालित बाल वाटिका, निर्माणाधीन संविधान कक्ष, किचन गार्डन, हर्बल मेडिसिन गार्डन, व्यावसायिक लैब, मिड डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर पीएम प्रभारी कानाराम यादव ने बताया कि सुरेश कुमार यादव ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं समग्र शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा की तथा स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पीएम योजना के अंतर्गत हो रही विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया।