भीलवाड़ा । जिले की तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति एवं तहसील स्तरीय सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्रा ने की। इसमें जिले की सभी तहसीलों से मनोनीत सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्रा ने सरकार द्वारा संचालित खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के 3.87 लाख परिवारों के 13.87 लाख लाभार्थियों को हर माह लगभग 7 हजार मैट्रिक टन गेहूं मुफ्त वितरित किया जा रहा है।
जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में जिले में 2,46,172 लोगों ने स्वेच्छा से गिव अप किया है, जो कि कुल एनएफएसए यूनिट का 17.76 प्रतिशत है। वहीं एनएफएसए-2025 के तहत करीब 1900 आवेदन लंबित हैं, जिनका निस्तारण तेजी से किया जा रहा है।
बैठक में सदस्यों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया, अपात्र परिवारों के नाम हटाने की प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, गिव अप योजना, ई-केवाईसी, गैस सब्सिडी व एलपीजी मैपिंग की जानकारी दी ग्ह्मं सदस्यों को एनएफएसए की समावेशन श्रेणी और निष्कासन श्रेणी के नियम भी बताए गए। इस संबंध में सदस्यों से सुझाव भी लिए गए।
बैठक में भीलवाड़ा, माण्डल, करेड़ा, रायपुर, सहाड़ा, हमीरगढ़, हुरड़ा, आसीन्द, बिजौलिया और माण्डलगढ़ तहसीलों से मनोनीत सदस्य उपस्थित रहे।
सदस्यों ने गिव अप योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि योजना की जानकारी के लिए प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अधिक उपयोग किया जाए। साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालय, डेयरी बूथ, अस्पताल, स्कूल और पंचायत मुख्यालय जैसे सार्वजनिक स्थानों पर गिव अप योजना और एनएफएसए आवेदन से जुड़े बैनर लगाने का सुझाव दिया गया।
बैठक में भीलवाड़ा तहसील से अनिल पुरी, दीपक खटीक, कल्पना तिवारी, शंभु लाल वैष्णव, लक्ष्मीनारायण डिडवानिया, नन्दलाल भील एवं रेखा पुरी, माण्डल तहसील से सुभाष सोनी, अरूण जयसवाल, हरीश विश्नोई, सत्यनारायण शर्मा एवं महेन्द्र सिंह, करेड़ा तहसील से लेहरू लाल गुर्जर, दिनेश नाथ योगी, अम्बालाल कुमावत, राजेन्द्र सालवी एवं प्रभात रेगर, रायपुर तहसील से राजवीर सिंह, राजू सिंह, गजेंद्र सिंह, मांगीलाल सुथार, कैलाश सिंह, नारायण लाल टेलर, मीरा किराड़ एवं लक्की सोनी, सहाड़ा तहसील से शिवलाल वैष्णव, विक्रम सिंह, ताराचन्द खटीक, काजल जैन एवं रामलाल कुमावत, हमीरगढ़ तहसील से देवीलाल गुर्जर, रतनलाल कुमावत, रतनी सालवी, महेन्द्र सेन एवं प्रकाश गुर्जर तथा हुरड़ा तहसील से वीर विनेन्द्र प्रताप सिंह, मिश्रीलाल भाम्बी, सोहनलाल भील, शोभा देवी एवं पोखर रेबारी तथा आसीन्द तहसील से ऋतुराज सिंह, सुरेश पहाड़िया, श्रवण लाल भील, लीला वैष्णव एवं जयसिंह तथा बिजौलिया तहसील से अमरसिंह बंजारा, रमेशचन्द्र मेघवाल, सुनील कुमार, संतोष देवी तथा जितेन्द्र सिंह तथा माण्डलगढ़ तहसील से राकेश ओस्तावाल, अनिल कुमार पारीक, शंभुलाल मीणा, अनुराधा सेन एवं नारायण गुर्जर उपस्थित हुए।
इसके अलावा बैठक में जिला रसद कार्यालय से प्रवर्तन अधिकारी वंदना मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. मीनाक्षी मीणा, विनोद मीणा सहित बसंत राज शर्मा, जगदीशचंद्र लढ़ा, राजेंद्र कुमार मीणा, राधेश्याम खटीक, आकृति शुक्ला, हंसराज रेगर तथा राशन डीलर भी मौजूद रहे।
