अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, टिप्पर ट्रेलर जब्त

Update: 2026-02-02 08:57 GMT

सवाईपुर (सांवर वैष्‍णव)। बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक टिप्पर ट्रेलर को जब्त किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र के सोपुरा थला गांव के पास की गई।

थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर अवैध बजरी खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने सोमवार को सोपुरा थला गांव के पास अवैध रूप से बजरी ले जा रहे एक टिप्पर ट्रेलर को पकड़कर थाने भेजा। पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Similar News