गेंदलिया में भजन संध्या 26 मार्च को, गोकल शर्मा और हेमलता वैष्णव बिखेरेंगे भजनों की स्वर लहरियां

Update: 2026-03-17 08:20 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड)। क्षेत्र के गेंदलिया गांव स्थित प्रसिद्ध रेण की माता जी मंदिर परिसर में आगामी 26 मार्च 2026 को एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। "एक शाम मां अन्नपूर्णा के नाम" शीर्षक के तहत आयोजित होने वाली यह 50वीं विशाल भजन संध्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9:15 बजे से होगा। इस सुनहरे अवसर पर भजन जगत के सुप्रसिद्ध गायक गोकल शर्मा और श्रवण सेदरी के साथ ही भजन गायिका हेमलता वैष्णव अपनी मधुर आवाज में माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां देंगी।

भजन संध्या के दौरान अंकित बाबू फतेहनगर एंड पार्टी द्वारा सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कुमार शिव पिथास करेंगे, जबकि संगीत संयोजन श्री शिवशंकर संगीत ग्रुप डोराई (बेंगू) द्वारा किया जाएगा।

आयोजन की सफलता को लेकर समस्त ग्रामवासी एवं अन्नपूर्णा नवयुवक मंडल गेंदलिया द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मंडल के सदस्यों और आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशाल भजन संध्या का धर्म लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया है।

Tags:    

Similar News