भीलवाड़ा परिवहन विभाग की टेक्स डिफॉल्टरों पर सर्जिकल स्ट्राइक: 15 मार्च के बाद खैर नहीं

Update: 2026-03-14 09:58 GMT

भीलवाड़ा । यदि आप भारी वाहन के मालिक हैं और टैक्स जमा करने में कोताही बरत रहे हैं, तो अब संभल जाने का वक्त आ गया है। भीलवाड़ा जिला परिवहन विभाग ने टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट अल्टीमेटम जारी किया है कि 15 मार्च के बाद किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों पर विभाग के उड़नदस्ते दिन-रात तैनात रहेंगे। वाहनों की सघन जांच की जाएगी। पकड़े जाने पर न केवल बकाया टैक्स वसूला जाएगा, बल्कि टैक्स के बराबर भारी जुर्माना भी ठोंका जाएगा। विभाग ने उन वाहनों को चिह्नित कर लिया है जिनका टैक्स बकाया है और अब उनके पंजीयन प्रमाण-पत्र (RC) निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Similar News