गैस एजेंसी की मनमानी: बुकिंग के बाद भी उपभोक्ता परेशान

Update: 2026-03-14 10:09 GMT

भीलवाड़ा। शहर में इन दिनों भारी अव्यवस्था का आलम है। उपभोक्ता मुक्ति शर्मा ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 7 मार्च 2026 को फोन-पे के माध्यम से भारत गैस का सिलेंडर बुक किया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें गैस की डिलीवरी नहीं मिली है।

शिकायत के मुख्य बिंदु:

अधिकारियों की बेरुखी: उपभोक्ता का आरोप है कि जब एजेंसी को फोन किया जाता है, तो फोन अक्सर बिजी (एंगेज) कर दिया जाता है।

शटर बंद कर अंदर बैठना: ऑफिस जाने पर कर्मचारी शटर बंद करके अंदर ही बैठे रहते हैं और आम जनता को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

कालाबाजारी का अंदेशा: उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों को शादियों में ब्लैक में सप्लाई किया जा रहा है। जिन घरों में शादी-ब्याह है, वहां गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि आम उपभोक्ता अपनी बुकिंग के लिए भटक रहा है।

नियमों की अवहेलना: एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलेंडर आने का कोई निश्चित समय नहीं है। यदि उपभोक्ता को जल्दी है, तो वह गोदाम से जाकर स्वयं सिलेंडर लाए।

हैरानी की बात यह है कि जिले के कलेक्टर महोदय ने स्पष्ट किया है कि भीलवाड़ा में गैस की कोई किल्लत नहीं है। ऐसे में एजेंसी संचालकों द्वारा की जा रही यह मनमानी आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है। सौ फ‍िट रोड के पास गोकुल विहार कॉलोनी निवासी मुक्ति शर्मा ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर आम जनता को राहत दिलाने की मांग की है।

Tags:    

Similar News