भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोरा पहली बार आज भीलवाड़ा आएंगे

Update: 2026-01-17 05:49 GMT


भीलवाड़ा | भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा आज 16 जनवरी साय 5:30 बजे युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यालय पर आयेंगे।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा भीलवाड़ा में प्रथम बार आएंगे वो युवा संवाद कार्यक्रम मैं भाग लेंगे

भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के प्रथम बार भीलवाड़ा आने पर शनिवार साय "युवा संवाद कार्यक्रम " में भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व में युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियो कार्यकताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा ।

Tags:    

Similar News