गौशाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस बल तैनात

Update: 2026-03-03 17:00 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के आमा ग्राम पंचायत के कालिरड़िया गांव में गौशाला निर्माण के दौरान दो समुदायों में बीच आपस में झड़प हो गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, सूचना पर बड़लियास थाना सहित बड़ी संख्या में जाप्ता मौके पर तैनात हैं । बड़लियास थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया थाना क्षेत्र के कालिरड़िया गांव में गौशाला का निर्माण किया जा रहा था, इसी दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच लाठी, भाटा, डंडा से झड़प हो गई, मारपीट में दोनों पक्षों से करीब 7-8 लोग घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, वही एक जनों को भीलवाड़ा ले जाया गया । मौके पर स्थित को नियंत्रण करने के लिए बड़लियाब सहित आसपास के अन्य थानों का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर तैनात हैं, वही सुचना पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन व मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे ।।

Similar News