गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
भारत विकास परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी ने दिल्ली में हुई केन्द्रीय कोर बैठक के बाद राजस्थान प्रदेश (उत्तर पश्चिम क्षेत्र) की मुख्य दायित्वधारियों की कार्यकारणी घोषित की, जिसमें भारत विकास परिषद् गंगापुर शाखा, जिला भीलवाड़ा के सदस्य सीए सन्दीप बाल्दी को सत्र 2026-27 के लिए पुनः उत्तर पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय महासचिव मनोनीत किया। राजस्थान में भारत विकास परिषद की 250 से अधिक शाखाएँ और 17,000 से अधिक दाम्पत्य सदस्य हैं। पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट बाल्दी, इससे पूर्व सत्र 2024-25 व 2025-26 में भी भारत विकास पारिषद राजस्थान के क्षेत्रीय महासचिव का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। बाल्दी के नेतृत्व में भारत विकास परिषद द्वारा राजस्थान में किए जा रहे सेवा और संस्कार कार्यों के लिये उत्तर पश्चिम क्षेत्र को देश का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र भी घोषित किया गया।बाल्दी सत्र 2022-24 में भाविप ट्रस्ट एवं प्रोटीज़ प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय मंत्री और सत्र 2019-22 में राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव का दायित्व भी निर्वाहन कर चुके हैं।क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम रंगा, जोधपुर, क्षेत्रीय वित्तसचिव सीए राजेन्द्र अग्रवाल, सीकर और क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश शर्मा जोधपुर के दायित्व की भी घोषणा की गई।
संदीप बाल्दी के राजस्थान महासचिव बनने पर परिषद के सभी सदस्यों में हर्ष व्यक्त किया है।