गंगापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से होलिका दहन किया

Update: 2026-03-03 15:47 GMT



गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

होली के पावन पर्व पर गंगापुर में एक अनूठे और पर्यावरण-अनुकूल अंदाज में होलिका दहन किया गया। भूत बावजी मंदिर परिसर में गोबर के उपलों (गौ-कंडों) से होलिका तैयार कर विधि-विधान से दहन किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाकाल सेना के प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह, विद्या प्रसाद जोशी तथा निजी बस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मोगरा विक्की शर्मा , पुष्पराज प्रजापत सहित गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने पारंपरिक मंत्रोच्चारण के साथ होलिका को प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया और होलिका की परिक्रमा की।गोबर के उपलों का उपयोग करके होलिका दहन करने की यह परंपरा न केवल प्राचीन भारतीय रीतियों से जुड़ी है, बल्कि आज के समय में प्लास्टिक और लकड़ी के प्रदूषण को कम करने का भी प्रभावी माध्यम साबित हो रही है। आयोजकों ने बताया कि गौ-कंडों से दहन करने से वातावरण शुद्ध रहता है और गौशालाओं को भी सहयोग मिलता है।

Similar News