न्यायालयों का समय 15 अप्रैल से बदलेगा, कोर्ट खुलेगी सुबह

Update: 2025-03-11 01:34 GMT

 भीलवाड़ा। जिला व सत्र न्यायालय के साथ ही अधीनस्थ  न्यायालयों का समय ग्रीष्मकाल 15 अप्रैल से 27 जून तक की अवधि के लिए बदल जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेंद्र व्यास ने  इसकी अधिसूचना जारी की। इसमें ग्रीष्मकाल अवधि के दौरान न्यायालय का समय  सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ न्यायालय के ऑफिस का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कोर्ट और इनके ऑफिस में लंच टाइम सुबह 10 से 10:15 बजे तक रहेगा। इन कोर्ट के पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 से 8 बजे और दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक अपने चैंबर्स में कार्य करेंगे।

वही हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस बीच लंच टाइम 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। वहीं, कार्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा और इनके लिए लंच टाइम 10:30 से 10:45 बजे तक रहेगा।

Tags:    

Similar News