गांवो में शीतला सप्तमी का पर्व मनाया

Update: 2026-03-10 15:35 GMT

 

आकोला (रमेश चंद्र डाड)कस्बे के निकटवर्ती रानीखेड़ा, थंला,दोवनी गांवो में रंगों का त्योहार शीतला सप्तमी मंगलवार को मनाया गया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। घरों में जाकर दही का औलिया व मिठाइयां खाई। बुधवार को कस्बे सहित चांदगढ़, रघुनाथपुरा,अडसीपुरा, गेतापारोली,श्रीपुरा,गेगा का खेड़ा,जीवा का खेड़ा गांवो में शीतला अष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Similar News