गंगापुर में शीतला सप्तमी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया

Update: 2026-03-10 15:13 GMT

गंगापुर (दिनेश लक्षकार) मंगलवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर शीतला सप्तमी का पर्व यहां बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बस स्टैंड पर बस स्टैंड पर डीजे लगाया गया जहां पर युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेलते हुए जोरदार तरीके से होली मनाई । शास्त्री पार्क में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने

धूली वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश भक्ति गीतो पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।कस्बे के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और सड़कों पर रंगों की धूम मच गई, जहां लोगों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल डालकर होली की तरह खुशियां मनाईं।गंगापुर और आसपास के लगभग 12 गांवों में यह खास परंपरा है कि सामान्य धुलंडी (होली) के दिन रंग नहीं खेला जाता, बल्कि शीतला सप्तमी पर रंगों का उत्सव मनाया जाता है। सुबह से ही शहर में रौनक छाई रही। महिलाएं-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सभी ने रंगों से लथपथ होकर डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह दिन माता शीतला की पूजा के साथ-साथ रोग-शोक से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति की कामना का भी प्रतीक है। सुबह विधि-विधान से माता का पूजन किया गया, ठंडे व्यंजनों (बासी भोजन) का भोग लगाया गया और फिर रंगों का उत्सव शुरू हो गया। थानाधिकारी

लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Tags:    

Similar News